देव दीपावली 24 नवंबर को

देव दीपावली 24 नवंबर को

मैहर [ महा मीडिया] देव दीपावली इस साल मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाई जाएगी। यह दीपावली के 15 दिन बाद मनाया जाने वाला "देवताओं का प्रकाश पर्व" है जो खासतौर पर वाराणसी के गंगा घाटों पर लाखों दीयों और भव्य गंगा आरती के लिए जाना जाता है।कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी और पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11:42 बजे से शुरू होकर 24 नवंबर की रात 8:23 बजे तक रहेगी। इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था और देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था।इस तिथि को भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से भी जोड़ा जाता है।इसी दिन सिख धर्म में गुरु नानक जयंती (प्रकाशोत्सव) मनाई जाती है और कई स्थानों पर पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान व अन्न-वस्त्र का दान किया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें