अक्षय नवमी पर्व आज
मैहर [ महामीडिया] आज 18 नवंबर को अक्षय नवमी (आंवला नवमी) का पर्व मनाया जा रहा है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6:04 बजे से शुरू होकर 19 नवंबर को सुबह 7:05 बजे तक रहेगी।उदयातिथि के अनुसार आज यह व्रत और पर्व मनाया जा रहा है।आज के दिन सुबह स्नान करके आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है। वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित कर 'ओम धात्र्ये नमः' मंत्र का जाप किया जाता है और सूत लपेटकर घी का दीपक जलाया जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने और दान-पुण्य करने की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी नष्ट नहीं होता और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।