मां लक्ष्मी की तस्वीर और दीपावली का पर्व

मां लक्ष्मी की तस्वीर और दीपावली का पर्व

मैहर [ महा मीडिया] मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर की पूजा करना शुभ माना जाता है, जिसमें देवी भगवान विष्णु के साथ विराजमान हों। इसके अलावा भी कुछ विशेष स्वरूपों वाली तस्वीरों की पूजा की जा सकती है। लक्ष्मी जी की तस्वीर खरीदते समय -

1. मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर को शुभ माना जाता है जिसमें वे कमल के फूल पर बैठी हुई हों। कमल को पवित्रता, सुंदरता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसलिए दीपावली की पूजा में कमल पर विराजित लक्ष्मी जी की तस्वीर रखी जा सकती है।

2. ऐसी तस्वीर भी पूजन के लिए शुभ मानी जाती है, जिसमें देवी लक्ष्मी के साथ ऐरावत हाथी दिखाई देता है। हाथी को ऐश्वर्य, वैभव और सम्मान का प्रतीक माना गया है।

3. ऐसी तस्वीर भी बहुत शुभ है, जिसमें देवी के साथ दोनों ओर हाथी हैं और दोनों हाथी सूंड से सिक्कों की बारिश करते दिखाई देते हैं। इस स्वरूप को गजलक्ष्मी कहा जाता है।

4. कुछ तस्वीरों में देवी लक्ष्मी के दोनों ओर हाथी अपनी सूंड में जल से भरे कलश लिए नजर आते हैं। ऐसी तस्वीर को भी शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।

5. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर, जिसमें दोनों गरुड़ देव पर बैठे हों, पूजा के लिए विशेष मानी जाती है। मान्यता है कि इस स्वरूप की आराधना से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी सामंजस्य भी बना रहता है।

 

सम्बंधित ख़बरें