केदारनाथ धाम में बर्फबारी
भोपाल [ महा मीडिया] उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। इसके चलते गुरुवार सुबह तापमान -8°C तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से पानी की पाइपलाइन जम गई, जिससे लोगों को समस्या हो रही है। राज्य के 4 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस सीजन में अब तक 17.84 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इस साल शीतकाल के लिए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर 2026 को बंद किए जाएंगे।