आज मां कुष्मांडा की पूजा
मैहर [महा मीडिया]
आज मां दुर्गा की चौथी शक्ति कुष्मांडा की पूजा का दिन है। कुष्मांडा बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाली देवी हैं। देवी ने इस स्वरूप में लाल, पीले और हरे रंग के वस्त्र धारण किए हैं, इसलिए इनकी पूजा में भक्तों को लाल, पीले या हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर में देवी की पूजा और व्रत करने का संकल्प लें।