पूरे देश में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई

पूरे देश में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई

भोपाल (महामीडिया ) पूरे देश में देव दीपावली का पर्व पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सभी देवी एवं देवताओं के आगमन के पर्व पर वाराणसी, उज्जैन, प्रयागराज सहित अन्य कई धार्मिक स्थलों पर बड़ी मात्रा में दीपोत्सव पर्व का आयोजन हुआ। चारों तरफ जगमगाते दीपों के बीच देवताओं का यह प्रकाश पर्व बड़ी ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सिर्फ इतना ही नहीं देव दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं के घरों एवं मंदिरों में भी विशेष सजावट एवं दीप जगमगा रहे थे। देव दीपावली पर्व पर श्रद्धालुओं के घरों पर सजावट एवं पूजा अर्चना विधि विधान के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में देव दीपावली का उत्सव दीपावली पर्व की तरह ही था। श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं पवित्र नदियों के तट पर दीपदान की परंपरा का निर्वहन किया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख स्थानों पर बड़े आयोजनों का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। वाराणसी के  घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे, साथ ही गंगा आरती, लेजर शो और ड्रोन्स का विशेष प्रदर्शन भी हुआ।

सम्बंधित ख़बरें