उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का निर्जला व्रत पूर्ण

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का निर्जला व्रत पूर्ण

भोपाल [महा मीडिया] 

उगते सूर्य (उषा अर्घ्य) को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन हो गया है। इसके साथ ही व्रतियों का करीब 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास भी पूरा हो गया। आज सोमवार की सुबह नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के घाटों पर व्रतियों ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया गया। छठ पूजा का आज चौथा और आखिरी दिन है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 36 घंटे का निर्जल व्रत पूरा हो गया।इसके लिए लोग घाटों पर सुबह 4 बजे से ही पहुंचने लगे थे। कुछ व्रतियों ने दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड प्रमुख नदियाें गंगा-यमुना पर बने घाटों पर ही रात बिताई। दिल्ली में सूर्योदय के समय यमुना घाटों पर करीब सवा लाख लोग उपस्थित थे।

।

सम्बंधित ख़बरें