पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व कल से
भोपाल [ महा मीडिया] पांच दिवसीय महापर्व कल से दीपोत्सव पर्व शुरू हो रहा है। इस उत्सव के पहले दिन धनतेरस (6 नवंबर) को खरीदारी करने के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इसलिए इस दिन घर की जरूरत की छोटी-बड़ी हर तरह की चीजें खरीदने की परंपरा है। खरीदी के अलावा इस पर्व पर महालक्ष्मी, भगवान धनवंतरि के साथ ही यमराज के लिए दीपदान जरूर करना चाहिए।आठ नवंबर को दीपावली, दस नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाईदूज मनेगी। प्रतिपदा तिथि के देर से शुरू होने के कारण गोवर्धन पूजा उदयातिथि के अनुसार दस नवंबर को होगी।