करवाचौथ पर्व कल

करवाचौथ पर्व कल

मैहर [ महा मीडिया] करवाचौथ का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य, समर्पण और अटूट प्रेम का पर्व माना जाता है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर करवा माता की पूजा-अर्चना करती हैं और चंद्रमा निकलने पर अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि आज, 28 अक्टूबर की देर रात 1:06 से शुरू हो रही है और कल 29 अक्टूबर को रात 10:09 बजे तक रहेगी। एक तरह से देखा जाए तो चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को 1:06 से लेकर रात 10:09 बजे तक विद्यमान है।चतुर्थी तिथि का चंद्रोदयव्यापिनी होना जरूरी है। ऐसे में चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय 29 अक्टूबर को प्राप्त हो रहा है। इस वजह से करवा चौथ का व्रत आज नहीं कल 29 अक्टूबर गुरुवार को रखा जाएगा। शास्त्रों में करवा चौथ का उल्लेख करक चतुर्थी के नाम से मिलता है शाम को करवा चौथ पूजा का मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक है ।

सम्बंधित ख़बरें