सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग में भाई दूज पर्व आज
भोपाल [ महा मीडिया] आज भाई दूज है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा और साथ निभाने का वचन देते हैं।इस बार भाई दूज पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। खास बात यह है कि 11 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का योग भी रहेंगे। दोनों योग सुबह के समय बनेंगे। द्वितीया तिथि 10 नवंबर की दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई थी, जो कि आज 11 नवंबर की दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक है। उदया तिथि की मान्यता के चलते भाई दूज आज मनाया जाएगा।