गोवर्धन पूजा का पावन पर्व आज

गोवर्धन पूजा का पावन पर्व आज

मैहर [ महा मीडिया] आज मंगलवार 10 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) का पावन पर्व मनाया जा रहा है। घर के आंगन या मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की आकृति बनाई जाती है। इसके साथ गाय-बैल की आकृतियां भी बनाई जाती हैं। रोली, चावल, खीर, बताशे, पान, फूल और जल अर्पित किया जाता है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए अपनी कनिष्ठा (छोटी) उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था। यह पर्व प्रकृति, अन्न और गौवंश के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक है। 

सम्बंधित ख़बरें