छठ महापर्व का द्वितीय दिवस खरना आज

छठ महापर्व का द्वितीय दिवस खरना आज

भोपाल [ महा मीडिया]

लोक आस्था के चार दिवसीय पर्व छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर को ‘नहाय-खाय’ के साथ हो गई है। आज 14 नवंबर 2026 को छठ महापर्व का दूसरा दिन यानी खरना है खरना के दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके बाद 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू होता है। इस दिन मिट्टी के नए चूल्हे पर गुड़ और चावल की खीर (रसियाव) तथा गेहूं के आटे की रोटी बनाई जाती है। खरना पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को सूर्योदय/सूर्यास्त के बाद लगभग 5:22 बजे से 7:46 बजे के बीच माना गया है। खरना के अगले दिन यानी 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होगा। 

 

 

लोक आस्था के चार दिवसीय पर्व छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर को ‘नहाय-खाय’ के साथ हो गई है। यह पर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। पर्व छठ 13 नवंबर से शुरू होगा। चार दिवसीय पर्व का समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। इस दौरान व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगे। 15 नवंबर को शाम 5:26 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जबकि 16 नवंबर को सुबह 6:36 बजे के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय है।  इस दिन स्नान और घर की सफाई के बाद सात्विक भोजन किया जाता है। 14 नवंबर को खरना होगा। व्रती खीर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत शुरू करेंगे। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा पारण: 15 नवंबर की शाम व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगे। मान्यता है कि सूर्य उपासना से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली आती है। छठ पूजा के पहले दिन यानी नहाय-खाय पर घर की साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रती स्नान करने के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इस दिन पारंपरिक रूप से कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल बनाया जाता है। भोजन तैयार करते समय स्वच्छता और शुद्धता का ध्यान रखा जाता है। इसी दिन से व्रती छठ महापर्व के नियमों का पालन शुरू करते हैं।

 

 

सम्बंधित ख़बरें

नहाय-खाय’ के साथ छठ पूजा का पर्व शुरू

  • 2026-11-13

सूर्य उपासना का पर्व छठ पूजा कल से

  • 2026-11-12 83

सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग में भाई दूज पर्व आज

  • 2026-11-11 95

गोवर्धन पूजा का पावन पर्व आज

  • 2026-11-10 111

पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व आज से

  • 2026-11-06 211

पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व कल से 

  • 2026-11-05 136

कार्तिक मास की एकादशी आज

  • 2026-11-04 152

मां लक्ष्मी की तस्वीर और दीपावली का पर्व

  • 2026-11-03 141

कार्तिक मास 

 

 

सम्बंधित ख़बरें