भोपाल [ महा मीडिया] लोक आस्था के चार दिवसीय पर्व छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर को ‘नहाय-खाय’ के साथ हो गई है। यह पर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। पर्व छठ 13 नवंबर से शुरू होगा। चार दिवसीय पर्व का समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। इस दौरान व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगे। 15 नवंबर को शाम 5:26 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जबकि 16 नवंबर को सुबह 6:36 बजे के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय है। इस दिन स्नान और घर की सफाई के बाद सात्विक भोजन किया जाता है। 14 नवंबर को खरना होगा। व्रती खीर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत शुरू करेंगे। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा पारण: 15 नवंबर की शाम व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगे। मान्यता है कि सूर्य उपासना से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली आती है। छठ पूजा के पहले दिन यानी नहाय-खाय पर घर की साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रती स्नान करने के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इस दिन पारंपरिक रूप से कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल बनाया जाता है। भोजन तैयार करते समय स्वच्छता और शुद्धता का ध्यान रखा जाता है। इसी दिन से व्रती छठ महापर्व के नियमों का पालन शुरू करते हैं।