देवउठनी एकादशी कल
मैहर [ महा मीडिया] कल 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस तिथि पर भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा पूरी कर जागेंगे। माना जाता है कि भगवान के जागने के साथ ही सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी फिर से श्रीहरि संभालेंगे। चातुर्मास खत्म होगा और विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त मिलने लगेंगे। इस दिन मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। तुलसी और भगवान शालीग्राम का विवाह भी इस तिथि पर कराने की परंपरा है।