मार्गशीर्ष मास में शंख पूजा का विधान
भोपाल [ महा मीडिया] मार्गशीर्ष मास में शंख को भगवान श्रीकृष्ण के 'पाञ्चजन्य' शंख का स्वरूप मानकर शुद्ध जल या गंगाजल से धोने, तिलक-पुष्प अर्पित करने और शंख के जल से भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण का अभिषेक करने का विधान है।मार्गशीर्ष मास को भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप माना जाता है जिनके पास पाञ्चजन्य शंख था। इस मास में साधारण शंख की विधिपूर्वक पूजा करने से भी पाञ्चजन्य शंख जैसी फलप्राप्ति मानी जाती है।शंख में रखे जल से भगवान का अभिषेक करने और उसे पवित्र मानने की परंपरा को तीर्थ स्नान के समान पुण्यदायी माना गया है।