तमिलनाडु के दीपथून पर आज दीपक जलाया जाएगा

तमिलनाडु के दीपथून पर आज दीपक जलाया जाएगा

मुंबई [महामीडिया] 

तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून पर आज दीपक जलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य प्रशासन को फटकार लगाते हुए शनिवार को सुरक्षा में दीपथून पर दीपक जलाने का निर्णय दिया था। मदुरै में कार्तिक पूर्णिमा के दिन ‘कार्तिगई दीपम’ नाम की रस्म के तहत ऊंची पहाड़ी के ऊपर बने स्तंभ पर दीप जलाया जाता है। इस स्तंभ को दीपथून कहते हैं। उल्लेखनीय है कि दीपस्तंभ से करीब 15 मीटर दूर सिकंदर दरगाह है। इसके कारण दीप जलाने को लेकर विवाद चल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें