फिल्म 'रामायण' की कंपनी पर आयकर का छापा
मुंबई [महा मीडिया]
फिल्म 'रामायण' की कंपनी 'प्राइम फोकस लिमिटेड' के मुंबई स्थित दफ्तरों पर छापेमारी की खबर है। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई विदेशी लेन-देन में हुई गड़बड़ियों के सिलसिले में की है।बड़ी बजट की फिल्म रामायण की रिलीज से कुछ हफ्ते पहले यह कार्रवाई सामने आई है।आयकर विभाग की यह सर्च कार्रवाई विदेशों में पैसे भेजने से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की गई है। हालांकि, किस तरह के लेन-देन की जांच की जा रही है और इस कार्रवाई का दायरा कितना बड़ा है इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी के साथ-साथ उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट और वित्तीय सलाहकारों के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई है।