नवदुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर
मैहर [ महा मीडिया] इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है जिसको लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं।विभिन्न शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं।कारीगर मां दुर्गा की सुंदर और भव्य प्रतिमाओं को तराशने और उन्हें सजाने में व्यस्त हैं।देवी मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और विशेष रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। मेलों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी और ट्रैफिक प्लान तैयार कर रहा है।