साध्य योग में भाद्रपद अमावस्या आज

साध्य योग में भाद्रपद अमावस्या आज

भोपाल [महामीडिया] 

वर्ष 2026 में भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर को मनाई जा रही है।  अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी जिससे नए पक्ष की शुरुआत होगी। विक्रम संवत 2083 के इस दिन साध्य योग का संयोग बन रहा है। सूर्य सिंह राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा भी सिंह राशि में रहेंगे और बाद में कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसके स्वामी शुक्रदेव माने जाते हैं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक

अमृत काल: प्रातः 07 बजकर 05 मिनट से प्रातः 08 बजकर 37 मिनट तक (तथा अगले दिन तड़के 05 बजकर 49 मिनट से 07 बजकर 24 मिनट तक)

सम्बंधित ख़बरें