आज एकादशी पर्व
भोपाल [महा मीडिया]
आज 7 सितंबर का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी है और इस दिन विष्णु जी का पूजन विशेष रूप से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस बार अजा एकादशी के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे इस तिथि का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है।
व्रत पारण का समय 8 सितंबर 2026, मंगलवार को सुबह 07:17 बजे से सुबह 09:53 बजे के बीच है। यह व्रत भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है।