श्री हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
नैनीताल [महामीडिया]
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं केदारनाथ और रुद्रनाथ में भी ओलों के साथ हल्की बर्फबारी हुई। इससे पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ गई है। गुरुद्वारा परिसर और आसपास की सात हिमालयी चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। इस बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है और आसपास का मनमोहक नजारा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया है।