सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग में कन्या संक्रांति आज
मैहर [ महा मीडिया] जब सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे 'कन्या संक्रांति' कहा जाता है। यह दिन बेहद पवित्र माना गया है। साल 2026 में कन्या संक्रांति 17 सितंबर को है। इस दिन सुबह 07 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का अद्भुत संयोग भी बन रहा है जिससे इन योगों में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।