बद्रीनाथ और केदारनाथ में विशेष पूजा और अनुष्ठान केवल रात्रि को होंगे
भोपाल [महामीडिया] चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं। अब दिन में श्रद्धालु पूजा-अनुष्ठान नहीं कर सकेंगे। गर्भगृह में गंगा जल, फूल-फल भी नहीं चढ़ा सकेंगे। केवल दर्शन कर बाहर आना होगा। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अनुष्ठान दोपहर के समय नहीं होंगे यह रात 11 से तड़के 4 बजे के बीच कराई जाएंगी।अभी तक 93 पूजाएं ऑनलाइन बुक हुई हैं। बद्रीनाथ धाम के लिए कुल 32 महाभिषेक और अभिषेक पूजा बुक हुईहैं । वहीं केदारनाथ के लिए 61 षोडशोपचार पूजा बुक हुई है।