मैहर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियाँ शुरू
भोपाल [महा मीडिया] शक्तिपीठ मां शारदा के दरबार मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बेहद जरूरी खबर है। आगामी चैत्र नवरात्रि के महापर्व से ठीक पहले मंदिर प्रबंधन ने रोपवे सेवा को 10 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रखने का फैसला किया है। 5 मार्च से लेकर 14 मार्च तक रोपवे सेवा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते स्थगित रहेगी।इस वर्ष चैत्र 27 मार्च शुक्रवार तक मनाई जाएगी। मैहर एसडीएम दिव्या पटेल ने बताया कि नवरात्रि के दौरान देश भर से लाखों की संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जिससे रोपवे पर अत्यधिक दबाव रहता है। इसी भारी भीड़ और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह प्री-नवरात्रि मेंटेनेंस किया जा रहा है। मान्यता है कि त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर में मां शारदा स्वयं प्रकट हुई थीं। यहां स्थापित विग्रह को जगतजननी के साक्षात रूप के तौर पर पूजा जाता है। किंवदंती है कि आल्हा-ऊदल भी मां शारदा के परम भक्त थे। युद्ध पर जाने से पहले वे मां के दर्शन कर आशीर्वाद लेते थे। आज भी मंदिर प्रांगण में स्थित आल्हा अखाड़ा इसका प्रमाण है। मान्यता है कि मां के दरबार में हाजिरी लगाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।