चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से

चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से

भोपाल [महामीडिया] देवी पूजा का उत्सव चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहा है। ये पर्व 27 मार्च तक चलेगा। चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 भी शुरू हो जाएगा। इस बार हिन्दी वर्ष 12 नहीं 13 महीनों का रहेगा क्योंकि संवत् 2083 में एक अधिकमास भी है। इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च की सुबह 6 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 20 मार्च की सुबह 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इसी वजह से 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत मानी जा रही है। नौ दिनों तक चलने वाले ये पर्व 27 मार्च को रामनवमी के साथ खत्म होगा।

सम्बंधित ख़बरें