भाई दूज का पर्व आज
भोपाल [महा मीडिया] होली भाई दूज इस साल आज 5 मार्च 2026 गुरुवार को मनाई जा रही है। भाई दूज भाई-बहन के अटूट प्यार और स्नेह का खास त्योहार है। यह साल में दो बार मनाया जाता है, एक बार होली के बाद और दूसरी बार दीवाली के बाद। इस दिन बहनें अपने भाइयों के लिए सम्मान और प्रेम प्रकट करती हैं और उनके सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। होली भाई दूज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं।