नवीनतम
आंवला नवमी कल
भोपाल [महामीडिया] आज सुबह करीब 10 बजे तक कार्तिक शुक्ल अष्टमी है और इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। कार्तिक शुक्ल नवमी को अक्षय और आंवला नवमी कहा जाता है।यह तिथि कल 31 अक्टूबर सुबह करीब 10 बजे तक रहेगी। अक्षय नवमी को पुण्य फलों की प्राप्ति व स्वास्थ्य की शुभता के लिए यह महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस बार 30 अक्टूबर को अक्षय नवमी का पर्व मनाया जाएगा। भगवान विष्णु कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से पूर्णिमा तक आंवले के पेड़ पर निवास करते हैं। साथ ही इस दिन आंवले का सेवन करना व आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाकर खाने से साधक व उसके परिवार को अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा आंवले के पेड़ के नीचे की जाती है। आंवले में तुलसी और बेलपत्र दोनों के गुण होते हैं जो भगवान विष्णु और शिवजी को प्रिय है।