बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार

बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार

उज्जैन [ महामीडिया] महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के 4 बजे कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस के पंचामृत से पूजन किया गया। मस्तक पर सूखे मेवे से त्रिशूल, रजत का ॐ, त्रिपुण्ड सहित सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कराया गया। रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई। रजत आभूषणों से बाबा महाकाल का गणेश रूपी दिव्य श्रृंगार किया गया।

सम्बंधित ख़बरें