पचास हजार भक्त ऑनलाइन कर रहे भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का जाप

पचास हजार भक्त ऑनलाइन कर रहे भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का जाप

भोपाल [ महामीडिया ]श्रावण मास में विगत 38 सालों से लक्ष्मीनारायण मंदिर में होने वाले विष्णु सहस्त्रनाम का जाप व तुलसी दल समर्पण का आयोजन इस साल कोरोना महामारी के चलते ऑनलाइन हो रहा है। इस बार कोरोना महामारी के कारण भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है। इसके चलते फेसबुक आदि पर भक्त ऑनलाइन आकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कर तुलसीदल समर्पित कर रहे हैं।जनकगंज स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर करीब 1 सदी पुराना है। यहां पर विगत 38 सालों से प्रत्येक श्रावण मास में विष्णु सहस्त्रनाम का जाप किया जाता है। लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण मंदिर प्रबंधन ने भक्तों को प्रवेश करने पर रोक लगाई है। इसके बाद भक्तों ने मंदिर के सेवादार संजय लभाटे से विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ की कहा। जिसके बाद फेसबुक पेज बनाया गया। 20 जुलाई से संजय लभाटे मंदिर पर विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करते हैं। इसका उच्चारण फेसबुक पर भक्त करते हैं जिसके साथ ही तुलसीदल भगवान को समर्पित किया जाता है।श्रावण मास में यह आयोजन प्रारंभ होता है। सावन के तीसरे सोमवार से इस साल यह आयोजन प्रांरभ किया गया था। जो कि अब 20 अगस्त तक लगातार चलेगा।मंदिर के सेवादार संजय लभाटे ने बताया कि विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत में भगवान विष्णु के एक हजार नामों का जाप किया जाता है। इसके साथ ही प्रत्येक नाम के जाप के साथ ही एक तुलसीदल बर्तन में डाला जाता है। जब भगवान विष्णु के हजार नामों का जाप हो जाता है तो हजार तुलसीदल को भगवान विष्णु को समर्पित कर दिया जाता है।
 

सम्बंधित ख़बरें