महामुहूर्त गुरु पुष्य का  सुखद संयोग आज 

महामुहूर्त गुरु पुष्य का  सुखद संयोग आज 

भोपाल [ महामीडिया] तीसरा खरीदी का महामुहूर्त गुरु पुष्य का संयोग आज 25 मई को बन रहा है । इस अवसर पर सर्वार्थ-अमृत सिद्धि और रवियोग का मंगलकारी संयोग बन रहा है। इसके साथ ही गुरु पुष्य योग में सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और नवतपा की शुरुआत होगी। ज्योर्तिविदों के मुताबिक इस खास संयोग में सोना, चांदी के साथ चल-अचल संपत्ति की खरीदारी स्थाई लाभ प्रदान करेगी। इस दिन श्रीहरि के पूजन से महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। पुष्य को शनिदेव का नक्षत्र है जो 27 नक्षत्रों में सबसे उत्तम माना गया है। पुष्य को नक्षत्रों का राजा भी माना गया है। पुष्य नक्षत्र पर शनि, गुरु और चंद्र का प्रभाव रहने खरीदारी और नए कार्य की शुरुआत के लिए मंगलकारी माना गया है। इसके स्वामी शनि और अधिष्ठाता देव बृहस्पति माने गए है। 

सम्बंधित ख़बरें