चार ग्रहों के शुभ संयोग में हरियाली तीज 

चार ग्रहों के शुभ संयोग में हरियाली तीज 

भोपाल [ महामीडिया] सावन महीने के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन हरियाली तीज मनाते हैं। भविष्य पुराण में इस बात का जिक्र है कि हरियाली तीज का व्रत करने और इस दिन भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। परिवार में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है। शनिवार को सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि की स्वामी गौरी हैं। जो कि देवी पार्वती का ही रूप है। इस दिन सिद्ध नाम का शुभ योग बन रहा है। जिसके स्वामी कार्तिकेय हैं। ग्रह स्थिति की बात करें तो स्वराशि में स्थित सूर्य के साथ बुध होने से बुधादित्य योग बन रहा है। कन्या राशि में मौजूद चंद्रमा और मंगल की युति से महालक्ष्मी योग भी रहेगा। इस शुभ संयोग के चलते इस बार हरियाली अमावस्या पर की गई पूजा का शुभ फल और बढ़ जाएगा।
इस बार हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त, शनिवार को किया जाएगा। सावन के शुक्ल पक्ष की तीज पर सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए ये व्रत रखती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।

सम्बंधित ख़बरें