वृक्षों में कल्प वृक्ष और महीनों में वैशाख महीना सर्वश्रेष्ठ

वृक्षों में कल्प वृक्ष और महीनों में वैशाख महीना सर्वश्रेष्ठ

भोपाल [ महमीडिया] हिन्दी पंचांग का दूसरा महीना वैशाख शुरू हो गया है। ये महीना 23 मई तक रहेगा। वैशाख में अक्षय तृतीया (10 मई) और बुद्ध पूर्णिमा (23 मई) जैसे बड़े व्रत-पर्व आएंगे। इस महीने में सूर्य अपने पूरे प्रभाव में रहता है, इस वजह से गर्मी रहेगी। इसी वजह से वैशाख महीने में जल और छाया दान करने का महत्व काफी अधिक है। शास्त्रों में लिखा है कि विद्याओं में वेद श्रेष्ठ है, मंत्रों में प्रणव, वृक्षों में कल्प वृक्ष श्रेष्ठ है। गायों में कामधेनु और देवताओं में विष्णु जी श्रेष्ठ हैं। नदियों में गंगा और अस्त्र-शस्त्रों में चक्र श्रेष्ठ है। धातुओं में सोना और रत्नों में कौस्तुभ मणि श्रेष्ठ है, ठीक इसी तरह हिन्दी पंचांग के सभी 12 महीनों में वैशाख महीना श्रेष्ठ है।

सम्बंधित ख़बरें