वैशाख अमावस्या पर केदार, सर्वार्थसिद्धि, बुधादित्य और मानस योग 

वैशाख अमावस्या पर केदार, सर्वार्थसिद्धि, बुधादित्य और मानस योग 

उज्जैन [ महामीडिया] स्नान-दान की वैशाख अमावस्या 20 अप्रैल को मनेगी। इस दिन 4 बड़े शुभ योग बनेंगे। जिससे पर्व की शुभता और बढ़ेगी। इसी दिन शनिदेव के साथ ही शिवजी और पितरों की पूजा की जाएगी। वैशाख अमावस्या पर जरुरतमंद लोगों को दान देने की परंपरा भी है। इस बार वैशाख अमावस्या पर केदार, सर्वार्थसिद्धि, बुधादित्य और मानस नाम के शुभ योग बन रहे हैं। सूर्य, गुरु, शुक्र और शनि, ये चार ग्रह खुद की राशियों में रहेंगे। सितारों की इस शुभ स्थिति में इस पर्व पर किए गए शुभ कामों का फल और भी बढ़ जाएगा। 20 अप्रैल का सूर्योदय अमावस्या तिथि में होगा। ये तिथि सुबह तकरीबन 10 बजे तक रहेगी, इसलिए इस पर्व में सुबह तीर्थ और पवित्र नदियों में स्नान-दान किया जाएगा। इस दिन किए गए स्नान-दान से कई गुना पुण्य फल मिलता है। इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी रहेगा, लेकिन भारत में नहीं दिखने से इसका धार्मिक महत्व भी नहीं रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें