स्नान-दान का महापर्व माघ पूर्णिमा पाँच फरवरी को

स्नान-दान का महापर्व माघ पूर्णिमा पाँच फरवरी को

भोपाल [ महामीडिया] माघ महीने की पूर्णिमा 5 फरवरी, रविवार को है। धर्म ग्रंथों में इस दिन को स्नान-दान का महापर्व कहा गया है। साथ ही पूरे साल के पूर्णिमा स्नान में माघ पूर्णिमा स्नान को सबसे उत्तम भी कहा गया है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के मुताबिक माघ महीने की पूर्णिमा पर तीर्थ के जल में भगवान विष्णु का निवास होता है। साथ ही इस दिन तिल दान करने से कई यज्ञ करने जितना पुण्य फल मिलता है।पद्म पुराण के मुताबिक माघ मास के दौरान व्रत, दान और तपस्या न भी कर पाएं तो इस महीने के आखिरी दिन यानी पूर्णिमा पर सूर्योदय से पहले उठकर गंगा नदी या प्रयागराज में तीन नदियों के संगम में नहाने से अक्षय पुण्य मिलता है।

सम्बंधित ख़बरें