शिवतत्व से साकार होने का अवसर है महारुद्राभिषेक : ब्रह्मचारी गिरीश जी

शिवतत्व से साकार होने का अवसर है महारुद्राभिषेक : ब्रह्मचारी गिरीश जी

भोपाल [महामीडिया] श्रावण माह के तृतीय सोमवार को राजधानी के छान स्थित गुरुदेव ब्रम्हानंद सरस्वती आश्रम में महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी के द्वारा भगवान शंकर जी की पूजा अर्चना के साथ महा रुद्राभिषेक यज्ञ हुआ । तीन घंटे से अधिक समय में संपादित इस धार्मिक आयोजन में  ब्रह्मचारी गिरीश जी ने 121 वैदिक पंडितो के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शंकर का विधि विधान के साथ महा रुद्राभिषेक किया ।

इस अवसर पर ब्रह्मचारी गिरीश जी ने बताया कि "भगवान शिव शांत चेतना के अनंत साकार रूप हैं। प्रत्येक व्यक्ति यदि इस चेतना से एकीकृत होकर कार्य करे तो पृथ्वी पर स्वर्ग की स्थापना में देर नहीं लगेगी। सभी ओर सुख  एवं शांति की स्थापना हो सकेगी और सभी लोग सदैव आनंद में रहेंगे।"

यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि 11 पंडितों के साथ रुद्राभिषेक होता है  जबकि 11 का वर्ग अर्थात 121 वैदिक पंडितों के द्वारा किया गया यज्ञ महारुद्राभिषेक यज्ञ होता है । श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठ एवं महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर भी निरंतर किया जा रहा है। जो श्रद्धालु किसी कारणवश स्वयं उपस्थित होकर आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते वह ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर भी कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें