मार्गशीर्ष मास में शंख पूजा और माता लक्ष्मी पूजन का विधान 

मार्गशीर्ष मास में शंख पूजा और माता लक्ष्मी पूजन का विधान 

भोपाल [ महामीडिया] अगहन महीना शुरू हो गया। जो 26 दिसंबर तक रहेगा। इस महीने में सुख-समृद्धि के लिए शंख और लक्ष्मी जी की पूजा करने की परंपरा है। साथ ही सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। इस महीने किए गए स्नान-दान, व्रत और पूजा-पाठ से अक्षय पुण्य मिलता है। इस महीने के आखिरी दिन यानी पूर्णिमा पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में रहता है। इसलिए इसे मार्गशीर्ष कहा गया है। मार्गशीर्ष में प्रतिदिन सुबह पूजा आराधना के बाद  शंख बजाना चाहिए. कहा जाता है ऐसा करने से  सुबह-शाम दोनों समय शंख बजाएं तो घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है.

सम्बंधित ख़बरें