आषाढ़ मास में सूर्य पूजा का विधान

आषाढ़ मास में सूर्य पूजा का विधान

भोपाल [ महामीडिया] आषाढ़ महीना 22 जून से शुरू हो गया है जो कि 21 जुलाई तक रहेगा। इस महीने में सूर्य पूजन करने का विधान ग्रंथों में बताया है। इसके पीछे मान्यता है कि आषाढ़ में सूर्य को जल चढ़ाने से बीमारियों से बचते हैं और उम्र बढ़ती है। इस महीने में भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए। सूर्योदय से पहले उठकर भगवान सूर्य को जल चढ़ाकर विशेष पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही व्रत भी रखना चाहिए। इससे बीमारियां दूर होती हैं और दुश्मनों पर जीत मिलती है। भविष्य पुराण में भी भगवान सूर्य को जल चढ़ाने का महत्व बताया गया है। आषाढ़ महीने के स्वामी सूर्य ही हैं।

सम्बंधित ख़बरें