मार्गशीर्ष माह का चंद्र दर्शन आज

मार्गशीर्ष माह का चंद्र दर्शन आज

भोपाल [ महामीडिया ] मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि समाप्त होने के बाद शुक्ल पक्ष में चंद्र दर्शन करना शुभ माना जाता है। इस दिन कई भक्त व्रत भी रखते हैं और शाम को चंद्र देव की विधिवत पूजा करने के बाद व्रत खोलते हैं। चंद्रमा को ज्ञान, बुद्धि और मन का स्वामी माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा देखने से भाग्य जाग जाता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिषीयों के अनुसार नवग्रहों में चंद्रमा को सबसे शक्तिशाली माना जाता है। क्योंकि यह जातकों के जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है। अमावस्या के बाद चंद्र के दर्शन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। क्योंकि चंद्र दर्शन को पवित्रता, खुशी और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही चंद्रमा मन का कारक है। 
जानिए चंद्र दर्शन का समय, पूजा विधि, महत्व और मंत्र।
मार्गशीर्ष चंद्र दर्शन 2022 का समय
चंद्र दर्शन की तिथि- 25 नवंबर, शुक्रवार
चंद्रोदय : शाम 05 बजकर 24 मिनट
चंद्र अस्त: 06 बजकर 31 मिनट तक
कुल अवधि : 01 घंटा 07 मिनट

सम्बंधित ख़बरें