माता सीता का प्राकट्य  दिवस सीता नवमी आज

माता सीता का प्राकट्य  दिवस सीता नवमी आज

भोपाल [ महामीडिया]वैशाख महीने के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को सीता जयंती मनाई जाती है। आज मंदिरों में माता सीता की पूजा-अर्चना की जाएगी। दिन भर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। इस पर्व को जानकी नवमी भी कहा जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इसी दिन सीता का प्राकट्य हुआ था। श्रीराम और माता सीता का प्राकट्य एक ही नक्षत्र में हुआ। ग्रंथों के अनुसार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को पुष्य नक्षत्र में महाराजा जनक को पृथ्वी से संतान प्राप्त हुई थी। ग्रंथों में इस दिन का महत्व बताते हुए कहा गया है कि इस दिन माता सीता और श्रीराम की पूजा के साथ ही व्रत भी रखना चाहिए। वैशाख शुक्‍ल नवमी तिथि 28 अप्रैल, शुक्रवार को शाम 04 बजकर 01 मिनट से शुरू होकर 29 अप्रैल, शनिवार शाम 06 बजकर 02 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के हिसाब से 29 अप्रैल को सीता नवमी मनाई जाएगी। पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 19 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
 

सम्बंधित ख़बरें