आषाढ़ मास में भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का विधान

आषाढ़ मास में भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का विधान

भोपाल [ महामीडिया] धर्म-कर्म और सेहत के नजरिये से 3 जुलाई तक समय बहुत खास है। इस दरमियान हो सके तो एक वक्त खाना खाएं और ज्यादा मसालेदार खाने से बचना चाहिए। नमक और आंवले का दान करना चाहिए। भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा के साथ सूर्य को अर्घ्य दें। स्कंद पुराण के अनुसार आषाढ़ महीने में एकभुक्त व्रत करना चाहिए। यानी एक वक्त ही खाना, खाना चाहिए। इसके साथ ही संत और ब्राह्मणों को खड़ाऊ (लकड़ी की चरण पादुका) छाता, नमक तथा आंवले का दान करना चाहिए। इस दान से भगवान वामन प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही लाल कपड़े में गेहूं, लाल चंदन, गुड़ और तांबे के बर्तन का दान करने से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं।

सम्बंधित ख़बरें