चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित

चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित

भोपाल [ महामीडिया] चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस दिन तप और आचरण की देवी मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन देवी मां के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। मां ब्रह्मचारिणी के एक हाथ में कमंडल और दूसरे हाथ में तपस्या की माला है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शिववास का विशेष संयोग बन रहा है। इस योग में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से निश्चित और अक्षय फल की प्राप्ति होती है। 

सम्बंधित ख़बरें