महाकाल मंदिर में षटतिला एकादशी पर्व

महाकाल मंदिर में षटतिला एकादशी पर्व

भोपाल [ महामीडिया] सूर्य के उत्तरायन का पर्व मकर संक्रांति 14 जनवरी बुधवार को षटतिला एकादशी पर सर्वार्थसिद्धि व अमृतसिद्धि योग के महासंयोग में मनाया जाएगा।  महाकाल मंदिर में तड़के 4 बजे भस्म आरती में तिल उत्सव मनेगा। भगवान को तिल के उबटन से स्नान कराया जाएगा। पश्चात तिल के पकवानों का महाभोग लगाकर आरती की जाएगी। शाम को श्री महाकाल महालोक में मुख्यमंत्री मोहन यादव के हाथों श्री महाकाल महोत्सव का शुभारंभ होगा। शिवोह्म के नाद से राज का आंगन गुंजायमान होगा। 14 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 8 मिनट पर सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही दान, पुण्य का सिलसिला शुरू हो जाएगा। धर्मशास्त्र की मान्यता के अनुसार सूर्य के उत्तरायन होने के बाद स्नान, दान का पुण्य पर्व 15 जनवरी को रहेगा। इस बार मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी होने से इसका महत्व और बढ़ गया है।

सम्बंधित ख़बरें