केदारनाथ धाम बर्फबारी की सफेद चादर से ढका

केदारनाथ धाम बर्फबारी की सफेद चादर से ढका

नैनीताल [महामीडिया] केदारनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे से धाम में बर्फबारी शुरू हुई। बर्फ गिरते ही केदारनाथ और आसपास की पूरी घाटी सफेद चादर में ढक गई और अब पूरी नगरी पूरी तरह से सफेद दिख रही है। यह बर्फबारी तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है और तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठंड और बर्फबारी के बावजूद धाम में श्रद्धालुओं की आवक जारी है। प्रशासन ने सभी होटल और धर्मशालाओं में पर्याप्त आग और गर्म पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की है। साथ ही, बर्फबारी के दौरान आपातकालीन सेवाओं को भी सतर्क रखा गया है।

 

सम्बंधित ख़बरें