स्कंद षष्ठी पर्व आज 

स्कंद षष्ठी पर्व आज 

भोपाल [ महामीडिया] हर महीने शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाता है। फाल्गुन माह में स्कंद षष्ठी का व्रत शनिवार, 25 फरवरी को रखा जाएगा। भगवान स्कंद को मुरुगन, कार्तिकेय और सुब्रमण्यम के नाम से जाना जाता है। स्कंद भगवान शिव और माता पार्वती के बड़े पुत्र है और गणेश के बड़े भाई हैं। फाल्गुन 2023 माह में स्कंद षष्ठी का व्रत और पूजन शनिवार 25 फरवरी को किया जाएगा। फाल्गुन शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि का आरंभ 25 फरवरी रात 12:31 पर होगा और इसका समापन 26 फरवरी रात 12:20 पर होगा। स्कंद षष्ठी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और सूर्य को अर्घ्य दें। इसके बाद भगवान कार्तिकेय को फूल, फल, अक्षत, धूप, दीपक, गंध, लाल चंदन, मोर का पंख आदि अर्पित कर पूजा करें। षष्ठी स्त्रोत का पाठ करने से भी शुभ फल मिलते हैं। इस दिन भगवान कार्तिकेय के माता-पिता शिव और पार्वती की भी पूजा करें।भगवान कार्तिकेय को षष्ठी तिथि और मंगल ग्रह का स्वामी कहा गया है। जिसकी कुंडली में मंगल अच्छी स्थिति में नहीं चल रहा हो या मंगल नीच का हो, उन्हें स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा और उनका व्रत रखना चाहिए। इनकी पूजा से मांगलिक दोष भी दूर होता है।
स्कंद षष्ठी पर्व आज 
 

सम्बंधित ख़बरें