वृष संक्रांति और एकादशी महापर्व 15 मई को 

वृष संक्रांति और एकादशी महापर्व 15 मई को 

भोपाल [ महामीडिया] 15 मई, सोमवार को दो पर्व एकसाथ रहेंगे। इस दिन सूर्य राशि बदलकर वृष में आएगा, इसलिए वृष संक्रांति पर्व मनेगा। साथ ही ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी भी रहेगी। स्कंद पुराण में इस संयोग को महापर्व कहा गया है। इस दिन किए गए शुभ कामों से अक्षय पुण्य मिलेगा।सोमवार को सूर्योदय के साथ एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी, इसलिए इसी दिन स्नान-दान, व्रत और भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। ज्येष्ठ महीने की इस एकादशी का नाम अपरा एकादशी है। सूर्य संक्रांति पर किए गए स्नान-दान और व्रत का कई गुना पुण्य मिलता है। सूर्य के राशि परिवर्तन वाले इस पर्व पर सूर्य और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। संक्रांति को पुराणों में पर्व कहा गया है। वहीं, एकादशी को महाव्रत का दर्जा मिला है। इनका संयोग बनने से दिन महापर्व बन जाता है।

सम्बंधित ख़बरें