'महाकाल लोक' की प्रतिमाओं का इतिहास बताएगा ऐप

'महाकाल लोक' की प्रतिमाओं का इतिहास बताएगा ऐप

नई दिल्ली [  महामीडिया] मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण 11 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है। इसके बाद देश की जनता को महाकाल लोक समर्पित कर दिया गया है। अब देश विदेश वा अलग-अलग प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और उनकी कथाएं सुनने को मिल रही है। श्रद्धालु क्यू आर कोड स्कैन कर अपने मोबाइल पर भी सुन रहे हैं। ये ऐतिहासिक कथाएं ऑडियो और टेक्स्ट फॉर्मेट में है। इसके लिए लोगों को एक उमा ऐप डाउनलोड कर महाकाल लोक में लगी प्रतिमाओं के इतिहास के बारे मे जानने  रहा है। यह ऐप महाकाल लोक में लगे मूर्तियों के बारे में पूरा इतिहास बताएगा।महाकाल लोक के नंदी द्वार से नए आंगन में श्रद्धालु जैसे ही प्रवेश करते हैं। तो शिव महिमा से जुड़ी मूर्तियां उन्हें देखने को मिलती है। इसके साथ ही महाकाल लोक मै म्यूरल भी लगे हैं। जहां अंकित शिव महिमा से जुड़ी जानकारी भक्त जान सकते हैं। अगर श्रद्धालुओं को मूर्तियों के बारे में जानना है। तो उन्हें उमा नाम का एक ऐप डाउनलोड कर म्यूरल और स्कल्प्चर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसे स्कैन करते ही श्रद्धालु पूरी कथा  जान सकते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें