
पंचग्रही युति योग में मनाया जाएगा रामनवमी महापर्व
भोपाल [महामीडिया] रामनवमी पर छह अप्रैल को रवि पुष्य नक्षत्र के महासंयोग में श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र सुबह से लेकर रात तक विद्यमान रहेगा। रवि पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना गया है। इसकी साक्षी में चैत्र नवरात्र की पूर्णाहुति व श्रीराम की आराधना शुभफलदायी मानी गई है। इस दिन पंचग्रही युति योग भी रहेगा। महापर्व के दिन योग, संयोग व विशिष्ट नक्षत्र की मौजूदगी इसकी शुभता को और बढ़ा देती है। इस बार छह अप्रैल को रामनवमी के दिन सुबह से रात्रि पर्यंत पुष्य नक्षत्र की साक्षी रहेगी।रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र धर्म आराधना व पूजन के लिए विशेष माना गया है। इसकी मौजूदगी में नवरात्र की पूर्णाहुति तथा प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाना विशेष शुभ है।