नवीनतम
रक्षाबंधन का पावन पर्व महासंयोग में
भोपाल [महामीडिया] श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से आरंभ हो रही है जो 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह चार बजकर 22 मिनट से पांच बजकर चार मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
नौ अगस्त की सुबह पांच बजकर 47 मिनट से दोपहर एक बजकर 24 मिनट बजे तक। इसमें अपराह्न काल यानी दिन का तीसरा हिस्सा सबसे शुभ माना गया है।