आज आषाढ़ मास का पहला गुरु प्रदोष व्रत

आज आषाढ़ मास का पहला गुरु प्रदोष व्रत

भोपाल  [ महामीडिया] त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। आषाढ़ माहीने का पहला प्रदोष व्रत 15 जून गुरुवार के दिन पड़ रहा है। इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा, इस दिन भोलेनाथ की पूजा का विधान है। माना जाता है कि जो जातक प्रदोष व्रत रखता है उसके जीवन के सारे दुख परेशानी खत्म हो जाती है। आपको बता दें कि प्रदोष व्रत पूजा संध्या के समय यानी प्रदोष काल में की जाती है।
पूजा शुभ मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि आरंभ- 15 जून 2023 गुरुवार की सुबह 08 बजकर 32 मिनट से 16 जून 2023 शुक्रवार की सुबह 08 बजकर 39 मिनट तक।  प्रदोष व्रत पूजा शुभ मुहूर्त 15 जून 2023 को शाम 07 बजकर 20 मिनट से रात 09 बजकर 21 मिनट तक है।

सम्बंधित ख़बरें