आज  त्रिपुष्कर योग  में कुंभ संक्रांति 

 आज  त्रिपुष्कर योग  में कुंभ संक्रांति 

भोपाल [ महामीडिया]  आज संक्रांति  मनाई जा रही है। इस दिन प्रीति एवं त्रिपुष्कर योग में सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में सूर्य देव एक माह तक रहेंगे, फिर मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव वर्ष के हर माह में अपना राशि परिवर्तन करते हैं। वे जिस राशि में जाते हैं, उस राशि से जुड़ी संक्रांति प्रारंभ होती है।संक्रांति के दिन सूर्योदय पूर्व स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है। धन संपदा में बढ़ोत्तरी के साथ ब्रह्म लोक में स्थान प्राप्त होता है। कुंभ संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य देवता को सूर्य मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य देना चाहिए। इस दिन भगवान सूर्य की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है। रोगों का नाश होता है। सूर्य देव के आशीर्वाद से सभी कष्ट दूर होकर मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। इस दिन गरीबों को दान करने से मृत्यु के पश्चात उत्तम धाम की प्राप्ति होती है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कुंभ संक्रांति मुहूर्त -सं​क्रांति 13 फरवरी को सुबह 03:41 बजे से शुरू होगी। संक्रांति का पुण्यकाल सुबह 07:01 से शुरू होगा, जो दोपहर 12:35 पर समाप्त होगा। महाकाल सुबह 07:01 से सुबह 08:53 तक रहेगा।
 

सम्बंधित ख़बरें